1990 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की हिन्दी फिल्में

1990 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 4 फिल्में, जितनी बार देखो मन नहीं भरता, आमिर खान की फिल्म बनी थी नंबर 1

आज हम बात करने वाले हैं उन 4 फिल्मों की जो साल 1990 में रिलीज हुई थीं, और इन चारों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जबरदस्त रहा था, क्योंकि इन सारी फिल्मों की कहानियां एक दूसरे से काफी अलग थीं और सभी दर्शकों के दिलों में उतर गई थीं. ये वो फिल्में थीं, जो साल 1990 में कमाई के मामले में सबसे आगे थीं और इन सब में आमिर खान  की फिल्म 'दिल (Dil)' ने बाजी मारी था.

साल 1990 में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान  और सनी देओल आमने सामने थे. एक तरफ जहां 22 जून 1990 में आमिर की 'दिल (Dil)' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो वहीं सनी देओल की फिल्म 'घायल' ने भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला था, जिसमें आमिर बाजी मार गए थे. वहीं, उसी साल अमिताभ बच्चन की भी दो फिल्में रिलीज हुई थीं, पहली थी 'अग्निपथ' और दूसरी थी 'आज का अर्जुन' और बॉक्स ऑफिस पर उनकी ये दोनों ही फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया था. तो आइए, जानते हैं 1990 की उन चारों फिल्मों के बारे में जिसे आप जितनी बार देख लें मन नहीं भरेगा...


1. आमिर खान की  फिल्म 'दिल' 22 जून 1990 को रिलीज हुई, जो सनी देओल स्टारर 'घायल' के साथ क्लैश हुई, और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसके साउंडट्रैक और कलाकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा के साथ, रिलीज होने पर इसे समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षा मिली. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म का बजट लगभग 2 करोड़ के आसपास था, लेकिन फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 20 करोड़ रुपये था.



2. सनी देओल की फिल्म (घायल): 'घायल' 1990 की सबसे शानदार एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन श्री राजकुमार संतोषी ने किया था और धर्मेंद्र द्वारा निर्मित थी. फिल्म में धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के अलावा मीनाक्षी शेषाद्री, राज बब्बर और अमरीश पुरी, मौसमी चटर्जी, अन्नू कपूर, ओम पुरी, शरत सक्सेना और सुदेश बेरी भी अहम भूमिकाओं में थे. इस फिल्म का बजट लगभग 2.5 करोड़ बताया जाता है और फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 20 करोड़ था. यह साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी थी.


3. अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म    (आज का अर्जुन): अमिताभ बच्चन और जया प्रदा अभिनीत फिल्म 'आज का अर्जुन' 1990 की क्राइम-ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन और निर्माण केसी बोकाडिया ने किया था. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही और 1990 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. फिल्म का प्रीमियर 10 अगस्त 1990 को मुंबई में हुआ था और इसे राजस्थान में फिल्माया गया. यह 1988 की तमिल फिल्म 'एन थंगाची पदिचवा' की रीमेक थी. इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 13 करोड़ के आसपास रहा था.


4. अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म (अग्निपथ): अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म . 'अग्निपथ' मुकुल आनंद द्वारा निर्देशित और संतोष सरोज और कादर खान द्वारा संयुक्त रूप से लिखित 1990 की एक्शन क्राइम फिल्म थी, इसमें अमिताभ बच्चन ने विजय की भूमिका निभाई थी, जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए मुंबई के अंडरवर्ल्ड में शामिल होकर अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेता है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था और इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10.25 करोड़ के आसपास रहा था.

जयहिन्द ।
जय भारत ॥
वन्दे मातरम् ॥
प्रस्तुति -निर्माता निर्देशक -चिरँजी कुमावत, 8619666046
Email- chiranjikumawat54@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

“AI से बिज़नेस बनाओ: अपना खुद का आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस टूल तैयार करने की चरण-दर-चरण, एक सम्पूर्ण व्यवसायिक मार्ग दर्शिका, ई-बुक”

कोल्ड स्टोरेज लगाने के लिए एक सम्पूर्ण व्यवसायिक मार्ग दर्शिका, ईबुक

कुमावत समाज की शख्सियतें (Personalities of Kumawat community) ई -बुक (E-book)