Posts

Showing posts from December, 2024

"शोमैन ऑफ बॉलीवुड " अभिनेता निर्माता श्री राजकपूर जी की 100 वीं जयंती पर सादर नमन । विशेष लेख...

Image
14 दिसंबर2024 को श्री राज कपूर जी की 100वीं जयंती है। शोमैन ऑफ बॉलीवुड श्री राजकपूर जी ।  वे आज की पीढ़ी के लिए भले ही अभिनेता रणबीर कपूर के दादा जी हों लेकिन उन्हें एक शोमैन की तरह ही जाना जाता था। आइए आपको बताते हैं उनके जीवन की कुछ दिलचस्प बातों को। श्री राजकपूर जी , भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक थे । श्री राजकपूर जी को 'शोमैन ऑफ बॉलीवुड' के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर, ब्रिटिश भारत (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनका पूरा नाम रणबीर राज कपूर था। वे प्रसिद्ध अभिनेता श्री पृथ्वीराज जी कपूर के बेटे और कपूर परिवार की दूसरी पीढ़ी के सदस्य थे, जिसने भारतीय फिल्म उद्योग में अपना बड़ा योगदान दिया। प्रारंभिक जीवन: श्री राज कपूर जी का बचपन अभिनय और थिएटर के माहौल में बीता।  उन्होंने अपने पिता श्री पृथ्वीराज जी कपूर से प्रेरणा ली और बचपन में ही फिल्मों में रुचि दिखानी शुरू कर दी। उन्होंने 1935 में फिल्म 'इंकलाब' में एक छोटी भूमिका निभाकर अभिनय की शुरुआत की। फिल्मी कैरियर:  श्री राज कपूर जी ने 1948 में महज 24 साल की...