गायों को स्वस्थ रखने एवं दूध बढाने का देशी फार्मूला
गाय को स्वस्थ रखने और दूध बढ़ाने का एक अकेला फार्मूला, जिससे उसका लीवर, पाचन क्रिया, दूध में बढ़ोतरी, डिवर्मिंग और अन्य छोटी बड़ी कई बीमारियां दूर हो जाती है ।
थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी देखभाल के साथ, आप गौ माता को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं ।
इसका एक देशी और प्राकृतिक फार्मूला है जो इस
प्रकार है ।
इस फार्मूले लिए सामग्री-
1- 10 किलो गड़तुंबा लेना है, उसमें
2- 1 किलो समुद्री नमक,
3- 1 किलो सेंधा नमक,
4- 1 किलो काला नमक,
5- 1 किलो हल्दी,
6- 1 किलो सौंफ,
7- दो किलो छाछः
8- 1 किलो सूखा बाड़ करेला,
9- 1 सूखे नारियल का चूरा
10- 1 किलो पीपल के सूखे पत्ते
11- 1 किलो बरगद के सूखे पत्ते
12- 500 ग्राम बड के सूखे फूल,
13- 500 ग्राम एलोवेरा का सूखा पाउडर
14- 500 ग्राम सहजन के सूखे पत्ते
15- 500 . गिलोय पाउडर
विधि -
एक बड़े मिटटी के मटके में गाडतुंबा के चार-चार हिस्से करके , सबको थोड़ा-थोड़ा कूट पीट कर मिला देना है. और उसे डेढ़ से 2 महीना धूप में रखना है.
धूप में रखने से पहले इसमें 2 किलो छाछ मिला देनी है । जब यह डेढ़ महीने बाद पूरी तरह से सूख जाय, कूटने पीसने जैसा हो जाए, इसे मिक्सी में डालकर ग्राईंड कर लीजिए। फिर इसमें 1 किलो सुखा करेला, 1 किलो सुखा नारियल का चूरा, 1 किलो पीपल के पत्तेसूखे हुए,1 किलो बरगद के पत्ते सूखे हुए, पत्तों को छांव में सुखाकर तैयार किया जाना चाहिए है ।
500 ग्राम बढ़ के फूल, 500 ग्राम एलोवेरा के सूखे टुकड़े, 500 ग्राम सहजन के सूखे पत्ते, और 500 ग्राम गिलोय भी सुखाकर पीसते वक्त डालें ।
जो पत्ते हैं उन सब को काटकर छांव में सुखाकर पहले तैयार किया जाना चाहिए ।
उपरोक्त इस सब सामग्री का जो मिश्रण तैयार होगा, उसे 50 ग्राम सुबह और 50 ग्राम शाम को दलिया के साथ या बंटा (बांट ) के साथ दिया जा सकता है ।
महंगे टॉनिक और कैल्शियम से बचने का यह सबसे अच्छा उपाय है । इससे आपके पशु का अडर भी बढ़ेगा, पेट भी साफ हो जाएगा, पाचन क्रिया में वृद्धि होगी, और भूख भी लगने लगेगी ।
आजमा के देखिए ये सभी सामग्री विभिन्न ग्रन्थों से और पुस्तकों से ली हुई है जानकारी आपके लिए बहुत ही कीमती और दुर्लभ है ।
जय गौ माता जय गोपाल,
धन्यवाद सा
प्रस्तुति - निर्माता निर्देशक - चिरँजी . कुमावत, 8619666046
Email-chiranjikumawat54@gmail.com👌
Comments
Post a Comment