फिल्म में फिल्म निर्माता की भूमिका
फिल्म में फिल्म निर्माता- फिल्म में फिल्म निर्माता का मुख्य कार्य होता है फिल्म की योजना बनाना, उसे वित्तीय समर्थन देना, और फिल्म की पूरी निर्माण प्रक्रिया की निगरानी करना। फिल्म निर्माता कहानी - स्क्रिप्ट चयन, कास्टिंग, बजट प्रबंधन, गीत- संगीत, तकनीकी टीम का चयन और मार्केटिंग जैसे विभिन्न पहलुओं में शामिल होता हैं। फिल्म निर्माता का एक ही उद्देश्य होता है कि फिल्म सफल हो और जल्दी से जल्दी ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे। फिल्म में एक फिल्म निर्माता की भूमिका और कार्य निम्नलिखित होते हैं: 1. वित्तीय प्रबंधन: फिल्म निर्माता अपनी परियोजना के लिए वित्तीय स्रोत जुटाता है और बजट निर्धारित करता है। फिल्म निर्माता को फिल्म के लिए उचित धनराशि की व्यवस्था करनी होती है और फिल्म प्रोडक्शन के हर चरण में वित्तीय नियंत्रण बनाए रखना होता है। 2. प्रोजेक्ट चयन और विकास: फिल्म निर्माता संभावित फिल्म परियोजनाओं का चयन करते हैं और कहानी, स्क्रिप्ट, और अन्य सामग्री का विकास और व्यवस्था -प्रबंधन करता है। 3. टीम निर्माण: फिल्म निर्माता - निर्देशक, अभिनेता, पट...