फिल्म में फिल्म निर्देशक की भूमिका
फिल्म निर्देशक- फिल्म में फिल्म निर्देशक की मुख्य भूमिका - फिल्म में फिल्म निर्देशक का मुख्य काम फिल्म के हर पहलू को निर्देशित करना होता है । जिसमें कहानी की प्रस्तुति, अभिनय, कैमरा एंगल्स, सेटिंग, और तकनीकी विवरण आदि शामिल होते हैं। फिल्म निर्देशक, फिल्म की स्क्रिप्ट को विजुअल फॉर्म में लाने और कलाकारों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्राप्त करने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। निर्देशक की रचनात्मक दृष्टि फिल्म की संपूर्ण दिशा को निर्धारित करती है। फिल्म में फिल्म निर्देशक की मुख्य और बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह फिल्म की कहानी को दृश्य रूप में प्रस्तुत करता है और पूरी फिल्म की रचनात्मक दिशा निर्धारित करता है। फिल्म निर्देशक निम्नलिखित कार्य करता है: 1. स्क्रिप्ट की व्याख्या : फिल्म की स्क्रिप्ट का अध्ययन कर कहानी की विषय-वस्तु और चरित्रों को समझना। 2. कास्टिंग : फिल्म के पात्रों के लिए उपयुक्त कलाकारों का चयन करना। 3- गीत -संगीत - अनुभवी गीतकार, संगीतकार और गायक गायिकाओं से अच्छा कर्णप्रिय गीत -संगीत तैयार करवाना । 4- प्री प्रोडक्शन, प...